कोलकाता, 8 अगस्त (आईएएनएस)। एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ब्रिटेनिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 30 जून, 2016 को खत्म हुई तिमाही में मुनाफे में 13 फीसदी बढ़ोतरी की सोमवार को जानकारी दी और यह 219.13 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 193.66 करोड़ रुपये थी।
समीक्षाधीन अवधि में कंपनी के कुल राजस्व में आठ फीसदी वृद्धि हुई और यह 2,162 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साथ की समान अवधि में यह 1,998 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के प्रबंध निदेशक वरुण बेरी ने बताया, “हम ग्रामीण बाजार में जाने की रणनीति के तहत मजबूत वितरण नेटवर्क बनाने ग्रामीण और कुछ राज्यों में कमजोर प्रदर्शन को सुधारने पर ध्यान देकर बाजार में आगे बढ़ रहे हैं।”
कुछेक भौगोलिक क्षेत्रों जैसे मध्य-पूर्व और अफ्रीका में बिगड़ती भूराजनीतिक स्थिति और मुद्रा के मूल्य में उतार-चढ़ाव से हमारी वृद्धि पर असर पड़ा है।
उन्होंने आगे कहा, “कमोडिटी की कीमतों में पिछले दो तिमाहियों से काफी तेजी देखने को मिल रही है। ऐसे में हम अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने के साथ ही लागत घटाने पर ध्यान दे रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath