सोनिया गांधी की हालत में सुधार

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है और इस सप्ताह के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल जाने की उम्मीद है। अस्पताल के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

वाराणसी में एक रोड शो के दौरान सोनिया तबीयत बिगड़ने पर अचानक गिर गई थीं, जिसके कारण उनके कंधे में चोट आई थी। इलाज के लिए उन्हें आर्मी रिसर्च ऑफ रेफरल अस्पताल के बाद राष्ट्रीय राजधानी स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनके कंधे में लगी चोट की सर्जरी हुई थी।

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट) डी.एस.राणा ने कहा, “श्वसन रोग विभाग के डॉ.अरुप बसु और उनकी टीम सोनिया गांधी का इलाज कर रही है और उन्हें अब बुखार नहीं है। उनके सभी अंग सही ढंग से काम रहे हैं। उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। प्रतीक गुप्ता व उनकी टीम की देखभाल में उनके कंधे की चोट तेजी से ठीक हो रही है।”

यह पूछे जाने पर कि क्या सोनिया गांधी लंबे वक्त तक अस्पताल में रहेंगी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को इस सप्ताह के बाद छुट्टी मिल जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493