बसपा के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व नेता स्वामी प्रसाद मौर्य सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी मौजूद थे।

भाजपा अध्यक्ष शाह, पार्टी के उत्तर प्रदेश मामलों के प्रभारी व महासचिव ओम माथुर, भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया, श्रीकांत शर्मा और अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “उनका भाजपा में शामिल होना समाजवादी पार्टी और बसपा के भ्रष्ट शासन का मुकाबला करने में हमें मदद करेगा।”

भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि राज्य में कोई भ्रष्ट शासन नहीं रहेगा और उनकी पार्टी 2017 में सत्ता में आएगी।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेतृत्व को धन्यवाद दिया और कहा कि पूर्व मंत्री विनय शाक्य सहित उनके बहुत सारे अन्य सहयोगी लखनऊ में भाजपा में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता रहे स्वामी प्रसाद मौर्य ने गत 22 जून को बसपा छोड़ दिया था। उन्होंने मायावती पर पार्टी का टिकट बेचने और पार्टी के संस्थापक कांशी राम के सिद्धांतों एवं विचारधारा का त्याग कर देने का आरोप लगाया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493