नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा में सोमवार को ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक पारित होने के साथ ही यह विधेयक संसद से पारित हो गया। राज्यसभा ने इसे पिछले हफ्ते पारित किया था।
लोकसभा में यह विधेयक दो-तिहाई बहुमत से पारित हुआ। अंतिम मतदान में लोकसभा के कुल 443 सदस्यों ने इसके पक्ष में मतदान किया और इसके विरोध में एक भी मत नहीं पड़ा।
एआईएडीएमके के सदस्य विधेयक पर मतदान से पहले ही लोकसभा से बहिर्गन कर गए।
dharmpath.com dharmpath