अमरनाथ यात्रा के लिए 277 तीर्थयात्री जम्मू से रवाना

जम्मू, 8 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक दिन के लिए बंद हो जाने के कारण निलंबित रही अमरनाथ यात्रा सोमवार को फिर शुरू हो गई। जम्मू से 277 तीर्थयात्रियों का एक अन्य जत्था कश्मीर के लिए रवाना हो गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां कहा, “277 यात्रियों का एक अन्य दस्ता जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से घाटी के लिए रवाना हुआ।”

उन्होंने कहा, “तीर्थ यात्री सुरक्षा बलों की निगरानी में एक काफिले में रवाना हुए।”

श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि सोमवार को 500 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर के अंदर दर्शन किए।

दो जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद इस वर्ष अबतक 20,22,000 तीर्थयात्री अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं।

अमरनाथ यात्रा श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन त्योहार पर 17 अगस्त को समाप्त हो जाएगी।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493