नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)।
नई दिल्ली, 8 अगस्त (आईएएनएस)।
आल इंडियाहेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन ने सोमवार को ‘हेयर एंड ब्यूटी टैलेंट हंट’का आयोजन किया जिसमें 140 से अधिक प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया। टैलेंट हंट की थीमनेल, हेयर डिजाइन और ब्यूटी थी।
नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित इस प्रतियोगिता में ओपन हेयर स्टाइल, ब्राइडल हेयर स्टाइल, क्रिएटिव हेयर स्टाइल, लेडीज ट्रेंड कट, जेंट्स क्लासिक लुक, वेस्टर्न ब्राइडल मेकअप, टोटल फैंटेसीलुक, फैशन महेंदी, यूथ लेटेंट, नेल फैंटेसीनेल्स कमर्शियल ट्रेडिशनल ब्राइडल मेकअप आदि सेगमेंट परपूरे देश से आए प्रतिभागियों ने अपने-अपने हुनर दिखाए।
हेयर एंड स्टाइल टैलेंट हंट की आयोजक और आल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन की प्रेजिडेंट डॉ.संगीता चौहान ने बताया कि ब्यूटी सेगमेंट अपने आप में बहुत बड़ा सेगमेंट है। इसमें काम करने वालेलोगों को आल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन ऐसा प्लेटफार्म देना चाहती है जिससेकि इस इंडस्ट्री के लोग खुद को साबित कर सकें।
इस टैलेंट हंट में कौशल संपन्न लोगों को चुना गयाजिन्होंने अपने हुनर से इंडस्ट्री केनए ट्रेंड को प्रदर्शितकिया। इन सभी प्रतिभागियों के काम को जूरी मेंबर द्वारा दिए गए रिजल्ट के अनुसार अवार्ड दिए गए।
इस अवसर पर आल इंडिया हेयर एंड ब्यूटी एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अशोक पालीवाल, ट्रेजरार विजय भारद्वाज दिल्ली शाखा की प्रेजिडेंट एलिशा चौहान उपस्थित थे।
dharmpath.com dharmpath