अमेरिका महिला तैराक लेडेकी ने बनाया नया विश्व रिकार्ड

रियो डी जेनेरियो, 8 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की युवा तैराक कैटी लेडेकी ने सोमवार को रियो ओलम्पिक-2016 में महिलाओं की 400 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी के फाइनल में विश्व रिकार्ड कायम करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 19 वर्षीय लेडेकी ने दूरी पूरी करने में तीन मिनट 56.46 सेकेंड का समय लिया और अपने ही पूर्व विश्व कीर्तिमान में सुधार किया।

लेडेकी ने 2014 में अपने स्पर्धा का विश्व कीर्तिमान बनाया था, जिसमें उन्होंने सोमवार को दो सेकेंड से सुधार किया।

ब्रिटेन की जैज कार्लिन दूसरे और अमेरिका की लेह स्मिथ तीसरे स्थान पर रहीं। कार्लिन लेडेकी से 4.77 सेकेंड जबकि स्मिथ 5.46 सेकेंड पीछे रहीं।

लेडेकी ने मात्र 15 साल की उम्र में लंदन ओलम्पिक-2012 में 800 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का स्वर्ण पदक हासिल किया था।

वह शनिवार को 4 गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाली अमेरिकी टीम का भी हिस्सा थीं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493