रियो ओलम्पिक (बीच वॉलीबॉल) : ब्राजील से हारा अर्जेटीना

रियो डी जेनेरियो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की खिलाड़ी अगाथा और बारबारा ने अर्जेटीना की एना गालाए और जियॉर्जिना क्लुग को रियो ओलम्पिक बीच वॉलीबॉल स्पर्धा में 2-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, सोमवार को हुए मुकाबले में ब्राजील की टीम ने पहले सेट को 21-11 से जीता और सेट को भी अर्जेटीना पर दबाव बनाते हुए 21-17 से अपने नाम किया।

दर्शकों ने भी ब्राजील की दोनों खिलाड़ियों का पूर्ण रूप से समर्थन किया, जिसमें अर्जेटीना के प्रशंसकों की आवाज दबी हुई रही।

ब्राजील की इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बढ़त बनाने का एक भी मौका नहीं दिया।

अगाथा और बारबारा फाइनल में पहुंचने में सक्षम हो गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493