63 साल पहले शादी के बंधन में बंधे हेनरी और जीनेट जी लेंग की पिछले रविवार को अमेरिका के साउथ डकोटा के एक अस्पताल में एक ही कमरे में 20 मिनट के अंतराल पर मौत हो गई।
इस दंपति के पांच बच्चे हैं, जिनमें से एक ने ‘सीएनएन’ से संबद्ध ‘केएसएफवाई’ से कहा, “हमने इसे ईश्वर की अद्भुत महिमा करार दिया है।”
अल्जाइमर से पीड़ित 87 वर्षीय जीनेट 2011 से अस्पताल में भर्ती थीं, वहीं उनके 86 वर्षीय पति हर रोज उनसे मिलने अस्पताल जाते थे। प्रोस्टेट कैंसर और स्वास्थ्य गिरने के बाद हेनरी भी अपनी पत्नी के साथ अस्पताल के एक ही कमरे में भर्ती हो गए।
परिवार ने कहा कि 31 जुलाई को दोनों की हालत सुबह 5.10 बजे बिगड़ गई, जिसके बाद जीनेट की मौत हो गई और उसके 20 मिनट बाद ही हेनरी भी चल बसे।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, इन दोनों की मौत के बाद ली ने दीवार पर टंगी घड़ी में कुछ अजीब-सा महसूस किया।
ली ने कहा, “मैंने देखा कि घड़ी 5.30 पर रुक गई, ठीक उसी समय जब डैड ने अंतिम सांस ली।”
dharmpath.com dharmpath