वियतनाम में तूफान से 30 करोड़ डॉलर का नुकसान

हनोई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। वियतनाम में इस साल दो तूफानों के आने से 60 खरब वियतनामी डोंग(करीब 30 करोड़ डॉलर) का नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी कृषि और ग्रामीण विकास मंत्रालय (एमएआरडी) ने मंगलवार को दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने कहा कि मिरीनी और निदा के जुलाई और अगस्त में आने की वजह से 20 लोगों की मौत हो गई और 82 अन्य लोग घायल हुए है।

तूफान की वजह से करीब 256,000 हेक्टेयर कृषि भूमि जलमग्न हो गई, जबकि 31,000 से ज्यादा बिजली के खंभे गिर जाने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

एमएआरडी के अनुसार, इससे बिजली क्षेत्र को करीब 384 अरब वियतनामी डोंग(170 लाख डॉलर) के नुकसान का अनुमान है।

उप प्रधानमंत्री त्रिन्ह दिन्ह दुंग ने कहा कि इस भारी नुकसान की मुख्य वजह मौसम की भविष्यवाणी में खामियां रहीं।

एमएआरडी मंत्री गुयेन सान कुंग ने कहा कि आपदा अनुमान में उपकरण और अधिकारियों के प्रशिक्षण दोनों स्तरों पर सुधार की जरूरत है। ज्यादा विश्वसनीय अनुमानों के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग में भी मजबूती लानी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493