रियो ओलम्पिक (जिमनास्टिक) : पुरुष टीम स्पर्धा में जापान ने जीता स्वर्ण

रियो डी जेनेरियो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। जापान ने रियो ओलम्पिक की जिमनास्टिक स्पर्धा में पुरुष टीम वर्ग में चीन को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

चीन ने लंदन ओलम्पिक-2012 और बीजिंग ओलम्पिक-2008 में स्वर्ण पदक जीता था।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, जापान की टीम ने सोमवार को हुए मुकाबले में कुल 274,094 अंक हालि किए। इस स्पर्धा में रूस (271,453 अंक) को रजत और चीन (271,122) को कांस्य पदक हासिल हुआ।

जापान की पुरुष जिमनास्ट टीम ने 2015 में विश्व खिताब जीता था और अब टीम के पास ओलम्पिक स्वर्ण पदक भी है।

इस जीत के साथ ही कोहेई उचिमुरा का स्वर्ण पदक जीतने का सपना भी पूरा हो गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493