नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। सर्वोच्च न्यायालय ने उत्तराखंड में नीट के दूसरे चरण का पेपर कथित तौर पर लीक होने के मामले की जांच न्यायालय की निगरानी में कराने की याचिका मंगलवार को नामंजूर कर दी।
न्यायमूर्ति अनिल आर. दवे और न्यायमूर्ति नागेश्वर राव की सदस्यता वाली पीठ ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इंकार करते हुए कहा कि राज्य पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीठ ने शुक्रवार की जांच की स्थिति रपट मांगने से इंकार करते हुए याचिकाकर्ता से कहा कि अगर जांच में लीक साबित होने का कोई तथ्य सामने आता है तो वह उत्तराखंड उच्च न्यायालय में जा सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath