मैनचेस्टर युनाइटेड ने पोग्बा के साथ 5 साल का करार किया

लंदन, 9 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांसीसी मिडफील्डर पॉल पोग्बा ने इटली क्लब जुवेंतस से अपने स्थानांतरण को पूरा करते हुए मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ पांच साल का करार किया है।

प्रीमियर लीग क्लब ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। हालांकि, इस अनुबंध के की लागत के बारे में जानकारी साझा नहीं की गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्रिटिश मीडिया ने पोग्बा के स्थानांतरण की कीमत 8.9 करोड़ पाउंड लगाई है।

पोग्बा ने कहा, “मैं युनाइटेड के साथ फिर से जुड़कर खुश हूं। इस क्लब के लिए मेरे दिल में हमेशा से खास जगह रही है और मैं जोस मोरिन्हो के साथ काम करने का इंतजार कर रहा हूं।”

उन्होंने कहा, “मैंने जुवेंतस क्लब के साथ अपने समय का पूरी तरह से आनंद लिया और इसके साथ मेरी काफी अच्छी यादें जुड़ी हुई हैं।”

युनाइटेड के कोच मोरिन्हो ने कहा, “पोग्बा विश्व के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक हैं और क्लब का अहम हिस्सा रहेंगे। वह काफी तेज और मजबूत खिलाड़ी हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493