रियो ओलम्पिक (डाइविंग) : चीन को ‘सिंक्रनाइज 10 मीटर प्लेटफार्म’ में स्वर्ण

इस स्पर्धा में चीन के लिए लिन युए और चेन एसिऐन ने हिस्सा लिया और अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।

लिन ने का कहना है कि उनकी इस जीत का श्रेय उनके माता-पिता को जाता है, क्योंकि उनके बलिदानों के बगैर यह उपलब्धि मुमकिन नहीं होती।

इस स्पर्धा में चीन के लिन और चेन के जहां 496.98 अंक हासिल हुए। वहीं, अमेरिका की डेविड बोउडिया-स्टीले जॉनसन (457.11) की जोड़ी को दूसरा और ब्रिटेन की थॉमस डाले-डेनियल गुडफेलो (444.45) की जोड़ी को तीसरा स्थान हासिल हुआ।

अपनी जीत से अभिभूत लिन ने कहा कि बीजिंग नें उन्हें प्रशिक्षण लेने के लिए भेजने हेतु उनके माता-पिता ने ग्वांगदोंग प्रांत के चीओझोउ में स्थित उनके पारिवारिक घर को बेच दिया। उन्होंने कहा कि उनके मन एक ही बात थी कि उन्हें वह सब करना है, जो वह अपने परिवार के लिए कर सकते हैं।

लिन का यह दूसरा ओलम्पिक स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने बीजिंग ओलम्पिक-2008 में इसी स्पर्धा में हुओ लियांग के साथ स्वर्ण पदक जीता था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493