पारसी का किरदार निभाना कठिन नहीं था : अक्षय

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। आगामी फिल्म ‘रुस्तम’ में एक पारसी का किरदार निभा रहे अभिनेता अक्षय कुमार ने कहा कि यह किरदार निभाना उनके लिए मुश्किल नहीं था।

अक्षय ने कहा कि उनके कई पारसी दोस्त हैं, जिसके चलते अलग धर्म का किरदार निभाना मुश्किल नहीं था।

अक्षय ने सोमवार को ‘रुस्तम’ के प्रचार के दौरान सोमवार को कहा, “मेरे बहुत से दोस्त पारसी हैं। स्कूल में मेरा सबसे अच्छा दोस्त पारसी ही था। मेरा प्रबंधक भी पारसी है। इस तरह मेरे पा ढेर सारे पारसी दोस्त हैं और मैं इस समुदाय के लोगों को जानता हूं। इसलिए यह किरदार निभाना मुश्किल नहीं था।”

‘रुस्तम’ में अक्षय नौसेना अधिकारी की भूमिका में हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने मर्चेट नेवी में जाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं जा सके।

अक्षय ने कहा, “मेरे पिता सेना में थे, इसलिए संभावना थी कि मैं मर्चेट नेवी में जा सकता था, लेकिन चीजें काम नहीं की। कई बार बहुत कुछ भाग्य में लिखा होता है, तो मैं आपके सामने हूं।”

फिल्म ‘रुस्तम’ विवाहेतर संबंधों के इर्द-गिर्द घूमती है। इसकी कहानी नौसेना अधिकारी के.एन. नानावटी और उनकी पत्नी के प्रेमी की हत्या पर आधारित है।

इसमें इलियाना डीक्रूज, ईशा गुप्ता, अर्जन बाजवा और पवन मल्होत्रा भी हैं। फिल्म 12 अगस्त को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493