सेंट लूसिया, 9 अगस्त (आईएएनएस)। हरफनमौला खिलाड़ी कार्लोस ब्राथवेट को भारत के खिलाफ होने वाली दो टी-20 मैचों की श्रृंखला के लिए वेस्टइंडीज टीम का कप्तान नियुक्त किया है।
मंगलवार को इस बात की घोषणा की गई।
मौजूदा टी-20 विजेता वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ 27 और 28 अगस्त को फोर्ट लॉन्डेरडाले के सेन्ट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में दो टी-20 मैच खेलेगी।
वेस्टइंडीज को दो टी-20 विश्व कप दिला चुके डैरेन सैमी को हाल ही में कप्तानी से हटा दिया गया था।
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (़डब्ल्यूआईसीबी) ने सोमवार को एक बयान में कहा है, “सैमी को टीम से हटाए जाने के बाद चयनसमिति के अध्यक्ष कार्टनी ब्राउन ने प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया है।”
सैमी ने भारत में खेले गए विश्व कप में महज 13 गेंदों का सामना किया था और सिर्फ आठ रन बनाए थे। गेंदबाजी में उन्होंने सिर्फ तीन ओवर ही डाले थे।
बयान में कहा गया है, “चयनसमिति दो टी-20 विश्व कप दिलाने वाले कप्तान डैरेन सैमी का आभार व्यक्त करती है।”
ब्राथवेट ने टी-20 विश्व कप के फाइनल में अंतिम ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर टीम को खिताब दिलाया था।
टी-20 विश्व कप से अपना नाम वापस लेने वाले सुनील नरेन और केरन पोलार्ड की टीम में वापसी हुई है।
वेस्टइंडीज टीम :-
कार्लोस ब्राथवेट (कप्तान), आंद्रे फ्लैचर, आंद्रे रसैल, क्रिस गेल, ड्वायन ब्रावो, इविन लुइस, जेसन होल्डर, जॉनसन चार्ल्स, केरन पोलार्ड, लैंडल सिमंस, मार्लन सैमुएल्स, सैमुएल बद्री, सुनील नरेन।
dharmpath.com dharmpath