मोदी अलीराजपुर से दिल्ली रवाना

इंदौर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में स्थित सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाबरा में मंगलवार का े’70 साल आजादी, याद करो कुर्बानी’ अभियान की शुरुआत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली रवाना हो गए।

इंदौर, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में स्थित सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाबरा में मंगलवार का े’70 साल आजादी, याद करो कुर्बानी’ अभियान की शुरुआत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली रवाना हो गए।

इंदौर के हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य लोगों ने उन्हें विदाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली से इंदौर और इंदौर से हेलीकॉप्टर से अलीराजपुर के भाबरा पहुंचे, जहां उन्होंने आजाद के स्मारक का अवलोकन कर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जनसभा को संबांधित करने के बाद मोदी भाबरा से इंदौर पहुंचे।

प्रधानमंत्री मोदी को इंदौर विमानतल पर मुख्यमंत्री चौहान, वित्त एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जयंत मलैया, इंदौर नगर पालिक निगम की महापौर मालिनी गौड़, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष शंकर लालवानी, विधायक महेंद्र हार्डिया, सुदर्शन गुप्ता, विधायक उषा ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष कविता पाटीदार व अन्य ने भावभीनी विदाई दी।

मुख्य सचिव अंटोनी डिस, पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला, कलेक्टर पी़ नरहरि, अपर कलेक्टर दीपक सिंह, पुलिस अधीक्षक डी़ के चक्रवर्ती आदि ने भी प्रधानमंत्री मोदी को विदाई दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493