सीमा पार आतंकवाद पर पाकिस्तान के राजदूत तलब

नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। विदेश सचिव एस.जयशंकर ने मंगलवार को पाकिस्तान के राजदूत अब्दुल बासित को तलब किया और सीमा पार आंतकवाद पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट किया, “विदेश सचिव जयशंकर ने आज पाकिस्तान के उच्चायुक्त बासित को बुलाया और पाकिस्तान की ओर से आतंकवाद पर सख्त कार्रवाई करने को कहा।”

उन्होंने कहा, “लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और हाल ही में पकड़े गए पाकिस्तानी नागरिक बहादुर अली के संदर्भ में सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493