बीजिंग, 9 अगस्त (आईएएनएस)। एक चीनी महिला को गलती से हत्या के जुर्म में सजा सुनाई गई। लेकिन अब 13 साल जेल में रहने के बाद इस गलती के लिए उसे मंगलवार को 17.2 लाख यूआन (2,58,300 डॉलर) का मुआवजा दिया गया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में बताया गया कि उच्च पीपल्स कोर्ट ऑफ युन्नान ने आदेश दिया कि कियान रेनफेंग का इकबालिया बयान दवाब में दिया गया था और वह हत्या की दोषी नहीं है, जिसके आरोप में उसे फरवरी 2002 में सजा सुनाई गई थी।
कियान एक नर्सरी में काम करती थी और छोटे बच्चों के लिए भोजन बनाती थी। एक दिन एक बच्चा फूड प्वायजनिंग का शिकार होकर मर गया। इसके बाद उस पर दवाब डाला गया कि वह अदालत में स्वीकार करे कि उसने खाने में चूहे मारने की दवा मिलाई थी।
मई 2015 में युन्नान के प्रोविंसियल प्रोक्यूरेटोरेट ने आदेश दिया कि मामले के सबूत पर्याप्त नहीं है, इसलिए इसकी सुनवाई प्रोविंसियल उच्च न्यायालय में दुबारा की जाए।
उच्च न्यायालय ने दिसंबर 2015 में सजा को रद्द करते हुए कहा कि दोषी साबित करने के पर्याप्त सबूत नहीं हैं। इसके बाद उसे बरी करते हुए जेल से रिहा कर दिया गया।
dharmpath.com dharmpath