चेन्नई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। लुटेरों ने तमिलनाडु में एक रेलगाड़ी के डिब्बे की छत काटकर उसमें रखे भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नकदी से भरे बक्शे उड़ा ले गए।
पुलिस ने कहा कि लूट की यह घटना तब प्रकाश में आई, जब सलेम एक्सप्रेस राज्य के सलेम से चेन्नई पहुंची।
अधिकारियों के अनुसार, आरबीआई ने रेलगाड़ी में एक कोच बुक कर रखा था।
बैंक ने कथित तौर पर नकदी से भरे 228 बक्शे बोगी में लाद रखे थे, जिनमें लगभग 340 करोड़ रुपये थे। लेकिन कुछ अधिकारियों ने कहा कि सभी पुराने नोट थे।
संभवत: लुटेरे सोमवार रात या फिर मंगलवार तड़के किसी समय छत काट कर कोच में घुसे, जब रेलगाड़ी विरुधाचलम पहुंची थी।
dharmpath.com dharmpath