रियो ओलम्पिक (तैराकी) : फेल्प्स ने जीता 20वां स्वर्ण (लीड-1)

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा के फाइनल में पहला स्थान हासिल करते हुए अपना 20वां ओलम्पिक स्वर्ण पदक हासिल किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंगलवार को 31 साल के फेल्प्स ने 1.53.36 मिनट के साथ पहला स्थान हासिल किया। रियो में यह उनका दूसरा स्वर्ण है।

जापान के मासोतो साकाई को रजत पदक से संतोष करना पड़ा और हंगरी के टामस केंडेरेसी ने इस स्पर्धा में कांस्य जीता।

साल 2012 के लंदन ओलम्पिक में फेल्प्स को हराकर इस स्पर्धा का स्वर्ण जीतने वाले दक्षिण अफ्रीका के चाड ले क्लोस इस साल चौथे स्थान पर रहे।

फेल्प्स ने इससे पहले रियो में चार गुणा 100 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण जीता था।

अमेरिकी दिग्गज तैराक अल ओएटेर (चक्का फेंक) और कार्ल लेविस (लंबी कूद) के बाद लगातार चार ओलम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले तीसरे खिलाड़ी बनना चाहते हैं।

रियो ओलम्पिक में सोमवार को पूरी हुई स्पर्धाओं के बाद पदक तालिका में अमेरिकी कुल 26 पदकों के साथ शीर्ष पर हैं, जिनमें नौ स्वर्ण, आठ रजत और नौ कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अलावा चीन दूसरे स्थान पर है।

फेल्प्स के पास कुल 25 ओलम्पिक पदक हैं, जिनमें से 21 स्वर्ण पदक हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493