लखनऊ, 10 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बुधवार को हज यात्रियों का पहला जत्था सऊदी अरब में मदीना के लिए रवाना हो गया। हज की पहली उड़ान को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और नगर विकास मंत्री आजम खान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

हज के लिए दो उड़ानों में 600 यात्री रवाना हुए। लखनऊ स्थित अमौसी हवाईअड्डे से हरी झंडी दिखाने के बाद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हज यात्रियों को बधाई दी और कहा कि वह अपने लिए दुआ मांगने के साथ ही समाज की बेहतरी और मुल्क की तरक्की के लिए भी दुआ करें।
उन्होंने कहा कि वह पांच बार हज यात्रियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर चुके हैं और छठी बार भी वही झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
इस मौके पर वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री आजम खान ने भाजपा और कांग्रेस को नाकाम सरकार बताया। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक नाकाम बादशाह करार दिया। कार्यक्रम में कई धर्मगुरु भी मौजूद थे।
dharmpath.com dharmpath