रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील की सीनेट ने निलंबित राष्ट्रपति डिल्मा रोसेफ के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने को मंजूरी दे दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, करीब 15 घंटे चले लंबे सत्र के अंत में मंगलवार को 21 के मुकाबले 59 सदस्यों ने रोसेफ के खिलाफ महाभियोग कार्यवाही को मंजूरी दी, जबकि इसके लिए सिर्फ 41 मतों की आवश्यकता थी।
रोसेफ पर 2014 के बजट संतुलन के दौरान धोखाधड़ी का आरोप है। अब तक उन्होंने सीनेट के फैसले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, महाभियोग पर सुनवाई अगस्त के अंत या सितंबर की शुरुआत में होने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath