शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 310 अंक नीचे (राउंडअप)

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को गिरावट देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 310.28 अंकों की गिरावट के साथ 27,774.88 पर और निफ्टी 102.95 अंकों की गिरावट के साथ 8,575.30 पर बंद हुआ।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 48.2 अंकों की वृद्धि के साथ 28,133.36 पर खुला और 310.28 अंकों या 1.10 फीसदी गिरावट के साथ 27,774.88 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 28,143.28 के ऊपरी और 27,736.62 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में तीन शेयरों अडानी पोर्ट्स (7.93 फीसदी), टीसीएस (0.88 फीसदी) और कोल इंडिया (0.31 फीसदी) में तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे ल्यूपिन (3.89 फीसदी), रिलायंस (2.63 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (2.55 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (2.47 फीसदी) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.21 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 8.45 अंकों की तेजी के साथ 8,686.70 पर खुला और 102.95 अंकों या 1.19 फीसदी गिरावट के साथ 8,575.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,690.10 के ऊपरी और 8,564.60 के निचले स्तर को छुआ।

वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 135.61 अंकों की गिरावट के साथ 12,644.36 पर और स्मॉलकैप 146.16 अंकों की गिरावट के साथ 12,192.06 पर बंद हुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। इनमें सर्वाधिक गिरावट तेल और गैस (2.19 फीसदी), ऊर्जा (2.04 फीसदी), वाहन (1.93 फीसदी), उपभोक्ता गैर अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (1.84 फीसदी) और बिजली (1.56 फीसदी) में हुई।

बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 810 शेयरों में तेजी और 1,922 में गिरावट रही, जबकि 133 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493