एस्टन विला से फिओरेंटिना पहुंचे सांचेज

रोम, 10 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के फुटबाल क्लब फिओरेंटिना ने इंग्लिश प्रीमियर क्लब एस्टन विला के लिए खेलने वाले कोलंबिया के मिडफील्डर कार्लोस सांचेज को ऋण आधारित करार के तहत अपने साथ जोड़ लिया है।

क्लब ने इस बात की पुष्टि की।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, फिओरेंटिना ने मंगलवार को अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर यह घोषणा की।

सांचेज ने उरुग्वे के क्लब डानुबिओ और रिवर प्लेट मोंटेवीडियो के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 2007 में लीग 1 में आ गए थे।

स्पेन के क्लब एलचे में वह 2013 से 2014 तक रहे। यहां से सांचेज ने इंग्लिश फुटबाल क्लब एस्टन विला का दामन थामा और दो सत्र वहां बिताए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493