रूसी तैराक येफिमोव के खिलाफ दुर्व्यवहार पर मकारोवा ने जताई हैरानी

रियो डी जनेरियो, 10 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की टेनिस खिलाड़ी येकातेरिना मकारोवा ने कहा कि वह रियो ओलम्पिक में हमवतन तैराक युलिया येफिमोवा के साथ हुए दुर्व्यवहार से हैरान हैं।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, उन्होंने यह भी कहा कि वह खेल जगत में इस तरह के व्यवहार की कल्पना भी नहीं कर सकतीं।

उल्लेखनीय है कि येफिमोवा ने 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक स्पर्धा में सोमवार को रजत पदक जीता।

इस दौरान प्रशंसकों ने येफिमोवा के प्रति खराब बर्ताव प्रदर्शित किया और उनकी प्रतिद्वंद्वी अमेरिकी तैराक लिली किंग ने उन्हें बधाई तक नहीं दी। हालांकि लिली किंग ने बाद में अपने बर्ताव के लिए माफी मांग ली।

मकारोवा ने कहा, “मैं नहीं समझ पा रही हूं कि येफिमोवा का अपमान क्यों हुआ? तैराकी में रूस पर हमला क्यों किया जा रहा है? प्रशंसक हमें प्यार करते हैं और टेनिस खिलाड़ियों को तो बहुत पसंद किया जाता है।”

लुसाने में स्थित खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने येफिमोवा पर अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को चार अगस्त को हटा दिया था, जिसके बाद उन्हें रियो ओलम्पिक में खेलने की अनुमति मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493