रियो ओलम्पिक (मुक्केबाजी) : मनोज पहुंचे प्री-क्वार्टर फाइनल में

रियो डी जनेरियो, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय मुक्केबाज मनोज कुमार गुरुवार को यहां जारी 31वें ओलम्पिक खेलों में 64 किलोग्राम वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।

मनोज ने लाइट वेल्टरवेट वर्ग में लिथुआनिया के इवालडास पेट्राउास को हराया।

इवालडास ने लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीता था। मनोज ने बेहतरीन प्रदर्शन कर उनके खिलाफ 29-28, 29-29, 28-29 से जीत हासिल की।

अगले दौर में मनोज का सामना उजबेकिस्तन के फजलुद्दीन जी. से होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493