दिल्ली में सुबह बारिश

नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह कई इलाकों में बारिश हुई, जबकि कुछ इलाकों में बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, “दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी। हल्की बारिश हो सकती है।”

मौसम विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 83 प्रतिशत से 97 प्रतिशत तक दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान सफदरजंग में 7.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

दिल्ली में एक दिन पहले यानी बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493