भोपाल, 11 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई इलाकों में गुरुवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई है।
भोपाल में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री, इंदौर में 21.8 डिग्री, ग्वालियर में 25.2 डिग्री और जबलपुर में 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इससे पहले बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री, इंदौर का 27.8 डिग्री, ग्वालियर का 33 डिग्री और जबलपुर का 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath