लखनऊ, 11 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में गुरुवार सुबह से ही तेज धूप है, जिससे तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरन धूप-छांव का दौर जारी रहने तथा कुछ जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में तेज धूप निकलेगी और तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की वृद्घि दर्ज किए जाने का अनुमान है। कुछ जिलों में समान्य तो कुछ में तेज बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है।
लखनऊ के अतिरिक्त बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21.1 डिग्री, गोरखपुर का 23 डिग्री, इलाहाबाद का 25 डिग्री तथा झांसी का 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath