इस्लामाबाद, 11 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के क्वेटा शहर में गुरुवार को एक अस्पताल के पास सड़क के किनारे हुए विस्फोट में चार लोग घायल हो गए।
‘डॉन’ की ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, इससे पहले सोमवार को क्वेटा के सिविल अस्पताल में आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था, जिसमें 70 से अधिक लोगों की मौत हो गई। इस हमले में मरने वाले ज्यादातर वकील और पत्रकार थे।
राहत अधिकारियों के अनुसार, अल-खैर अस्पताल के पास बलूचिस्तान के आतंकवाद निरोधक दस्ते के वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में दो नागरिक और दो सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए।
‘डॉन’ ने पुलिस के हवाले से बताया, बम जारघों सड़क के किनारे रखा गया था। जैसे ही वाहन उधर से गुजरा, बम फट गया।
क्वेटा में सोमवार को हुए विस्फोट के बाद से ही तलाशी अभियान जारी हैं।
dharmpath.com dharmpath