हितेन तेजवानी मजाकिया हैं : नौशीन सरदार अली

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘कुसुम’ में हितेन तेजवानी के साथ काम कर चुकीं अभिनेत्री नौशीन सरदार अली एक बार फिर लोकप्रिय धारावाहिक ‘गंगा’ में उनके साथ काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि हितेन काफी मजाकिया हैं और सेट पर अपनी शरारतों से सभी का ध्यान आकर्षित करते हैं।

हितेन के साथ काम के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर नौशीन ने कहा, “मैंने पहली बार हितेन के साथ क्लोज-अप के लिए विज्ञापन किया था। तब मैं 16 साल की थी और हितेन कुछ फिल्मों में व्यस्त थे।”

उन्होंने कहा, “इसके कुछ सालों बाद हम ‘कुसुम’ और ‘कुटुंब’ में साथ थे और अब 10 सालों बाद हम फिर साथ हैं। वह सेट पर काफी शरारत करते हैं और लोगों को हंसाते रहते हैं।”

धारावाहिक ‘गंगा’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंडटीवी पर होता है। यह बचपन में ही विधवा हुई एक लड़की की कहानी है, जो सामाजिक बंदिशों को तोड़कर अपनी मर्जी से खुशहाल जीवन जीना चाहती है। इसमें अदिति शर्मा और विशाल वशिष्ठ मुख्य भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493