तुर्की अहम सदस्य, सदस्यता पर सवाल नहीं : नाटो

नाटो की प्रवक्ता ओना लुंगेस्कू ने एक बयान में कहा, “तुर्की एक महत्वपूर्ण सहयोगी है और उसका नाटो के संयुक्त प्रयासों में काफी योगदान दिया है। तुर्की की नाटो की सदस्यता सवालों के घेरे में नहीं है।”

नाटो प्रवक्ता का यह बयान तुर्की में पिछले दिनों हुए असफल तख्तापलट प्रयास के बाद आया है, जिसके मद्देनजर इसकी नाटो की सदस्यता को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

बयान के अनुसार, नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने तख्तापलट के असफल प्रयास की रात में ही तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावोसोग्लू से बात की थी और उसके बाद तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन से बात की थी। नाटो ने तख्तापलट प्रयास की निंदा करते हुए देश के लोकतांत्रिक संस्थानों को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493