नई दिल्ली, 11 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 32 साल का एक टैक्सी चालक गुरुवार को अपनी कैब में मृत मिला।
मृत चालक की पहचान पश्चिमी दिल्ली के पालम एक्सटेंशन निवासी महेश शर्मा के रूप में की गई है।
पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) सुरेंद्र कुमार ने आईएएनएस से कहा, “द्वारका सेक्टर आठ इलाके में कैब में एक मृत व्यक्ति के होने की सूचना मिली थी।”
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, हृदय गति रुकने की वजह से चालक की मौत हुई है।
dharmpath.com dharmpath