न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) पुलिस ने कहा इस प्रतिष्ठित तट के आसपास के बस स्टाप, खंबों, बेंचों और फुटपाथ पर स्वास्तिक प्रतीक उकेरे हुए मिले।
इनमें से एक भित्ति चित्र पर लिखा था, “नॉट व्हाइट, नॉट राइट।”
एनएसडब्ल्यू के पुलिस अक्षीक्षक जैसन बॉक्स ने कहा कि उन्होंने इन चित्रों को गंभीरता से लिया है।
जैसन ने कहा, “एनएसडब्ल्यू पुलिस घृणा या पूर्वाग्रह से प्रेरित इन अपराधों को बहुत गंभीरता से ले रही है और ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर आप इन घटनाओं के पीड़ित या गवाह हैं, तो हम आपको जितनी जल्दी हो सके पुलिस को रिपोर्ट इन घटनाओं की शिकायत के लिए प्रोत्साहित करते हैं।”
dharmpath.com dharmpath