सोनम पर सभी परिधान फबते हैं : भूमि पेडनेकर

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने अभिनेत्री सोनम कपूर के स्टाइल की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह सही मायने में खूबसूरत हैं और उन पर सभी परिधान फबते हैं।

यह पूछे जाने पर कि बॉलीवुड की कौन-सी अभिनेत्री सभी तरह के परिधानों में अच्छी लगती हैं? इस पर भूमि में कहा, “मुझे लगता है सोनम कपूर। अब तक मैंने उन्हें ऐसी किसी ड्रेस में नहीं देखा, जो उन पर अच्छी न लग रही हो। वह असल मायने में स्टाइल क्वीन हैं।”

भूमि ने सोनम और पारस मोदी ब्राइडल कलेक्शन डिजाइनरों के अनावरण के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के मौके पर बात यह बात कही।

उन्होंने कहा, “मुझे वे लोग पसंद हैं जो स्टाइल के साथ प्रयोग करते हैं, क्योंकि आपको ऐसा करने के लिए बहुत से साहस की जरूरत है। कलाकार होने के नाते अब मुझे महसूस होता है कि आपकी लुक कितना प्रभाव डालती है।”

‘दम लगा के हईशा’ की अभिनेत्री का अपना स्टाइल मंत्र है। उनका कहना है कि प्रयोग करते रहें, सबसे अलग लगें और किसी की नकल न करें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493