मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘रिश्तों का सौदागर – बाजीगर’ के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त कर रहीं अभिनेत्री इशिता दत्ता ने बताया कि वह खाने की बहुत शौकीन हैं।
इशिता ने कहा, “मुझे खाने से बहुत प्यार है और मैं खाने को कभी न नहीं कर सकती। मुझे अलग-अलग तरह के व्यंजन पसंद है। खाना शब्द सुनते ही मुझे स्वाद आने लगता है। यहां तक कि प्रोडक्शन हाउस ने मुझे पानी-पूड़ी से चौंकाया और सेट पर अन्य चीजें खिलाईं।”
अभिनेत्री ने साझा किया कि लाइफ ओके के धारावाहिक में उनके सह-कलाकार वत्सल सेठ मुझे खास मिठाई खिलाते हैं।
इशिता ने कहा, “उन्होंने मुझे अपनी मम्मी के हाथ की बनी ‘श्रीखंड’ खिलाई और यह मेरी पसंदीदा मिठाई है।”
dharmpath.com dharmpath