कंगना कैसे बनीं आलसी से सफाई पसंद

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत का कहना है कि बड़े होने के दौरान वह बेहद आलसी थीं और उन्हें नहाना पसंद नहीं था, लेकिन उन्होंने ऐसी ऊर्जाओं के बारे में पढ़ा, जिससे उनकी जिंदगी बदल गई। आलम यह है कि कंगना अब एक सफाई अभियान में देवी लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं और साफ सफाई का प्रचार कर रही हैं।

कंगना ने कहा, “बड़े होने के दौरान मैं बेहद आलसी थी और मुझे नहाना पसंद नहीं था। मेरे माता-पिता बेहद परेशान हो चुके थे। मैंने किसी से दोस्ती नहीं की और मुझे कोई अच्छा अवसर नहीं मिला। फिर मैंने तीन प्रकार की ऊर्जाओं – तमस, सत्व और रजस के बारे में पढ़ा।”

कंगना ने कहा, “इन तीनों में से सत्व सबसे सर्वोपरि है और यह साफ सफाई, सच्चाई और खूबसूरती तथा कला से संबंधित है। यह खूबसूरत वातावरण से शुरू होता है। लक्ष्मी का इससे गहरा संबंध है। लक्ष्मी की ऊर्जा को तभी आकर्षित किया जा सकता है, जब आपके पास सात्विक ऊर्जा हो। मैंने जब से अपने जीवन में इन चीजों का प्रयोग किया है, मेरी जिंदगी बदल गई है। इसलिए अब मुझे नहाना और अपने वातावरण को साफ रखना पसंद है।”

कंगना यहां वेलिंगकर संस्थान में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ की पहल ‘डोन्ट लेट हर गो’ के लॉन्च मौके पर मौजूद थीं।

अभियान में प्रदीप सरकार के निर्देशन में बना एक विज्ञापन शामिल है, जिसमें अभिनेता ओंकार कपूर, रवि किशन, ईशा कोप्पिकर गंदगी फैलाते दिखाई दे रहे हैं, जिसके बाद उनके पास से देवी लक्ष्मी की तस्वीर लुप्त होती नजर आ रही है।

विज्ञापन में कंगना देवी लक्ष्मी की भूमिका में हैं। इसमें अमिताभ बच्चन की आवाज भी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493