कोलकाता, 11 अगस्त (आईएएनएस)। बंगाल की खाड़ी में लापता 60 मछुआरों में से दो मछुआरों की नावें तूफान में फंस जाने के बाद उनके मरने की आश्ांका जताई गई है। यह जानकारी पश्चिम बंगाल के मंत्री ने गुरुवार को दी।
मत्स्य मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने कहा, “सभी लापता नावों में से ज्यादातर मछुआरों को बचा लिया गया है, इसमें से 5 अभी भी लापता हैं और कम से कम दो के मरने की आशंका है।”
यह आशंका जताई गई है कि दो मछुआरे जिनकी पहचान बादल दास(48) और बिवेकानंद सरकार(38) के रूप में हुई, वे अपनी नावों से गिर गए हैं।
करीब 8 नावें 24 परगना जिले के काकद्वीप रवाना हुई थी और उनके गायब होने की सूचना मंगलवार को मिली। इसके बाद तटरक्षक ने बड़े स्तर पर खोज और बचाव अभियान शुरू किया।
dharmpath.com dharmpath