रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के राफेल नडाल रियो ओलम्पिक के पुरुष एकल मुकाबलों के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
नडाल ने गुरुवार को ओलम्पिक टेनिस सेंटर में फ्रांस के गिलीज सिमोन को दो घंटे से अधिक समय तक चले मुकाबले में 7-6 (7-5), 6-3 से हराया।
अगले दौर में नडाल का सामना ब्राजील के थामस बेलुची से होगा, जिन्होंने बेल्जियम के डेविड गाफिन को 7-6 (12-10), 6-4 से हराया।
नडाल का मुकाबला बुधवार को होना था लेकिन भारी बारिश के कारण इसे गुरुवार तक के लिए टालना पड़ा था।
महिला वर्ग में अमेरिका की मेडिसन कीज सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। कीज ने क्वार्टर फाइनल में रूस की दारिया कासातकीना को 6-3, 6-1 से हराया।
प्यूटरे रिको की मोनिका पुएल भी सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने जर्मनी की लाउरा एस. को 6-1, 6-1 से हराया।
इसके अलावा चेक गणराज्य की पेट्रा क्वीतोवा ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने यूक्रेन की एलिना स्वीतोलीना को 6-2, 6-0 से हराया।
dharmpath.com dharmpath