धौनी के रवैये पर ‘एम.एस..’ के निर्देशक ने मांगी माफी

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी अपने जीवन पर आधारित बायोपिक ‘एम.एस.धौनी : द अनटोल्ड स्टोरी’ के ट्रेलर रिलीज पर मीडिया से बात किए बिना ही चले गए, जिसके बाद फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे ने पत्रकारों से माफी मांगी।

धौनी के इस तरह चले जाने पर जब संवाददाताओं ने फिल्म के निर्देशक नीरज पांडे से सवाल किया, तो उन्होंने कहा, “यह मेरा मामला नहीं है। मैं उनकी तरफ से जवाब दूं, यह भी ठीक नहीं है..आप समझ सकते हैं। वह एक अलग व्यक्ति हैं, जिनकी अपनी पसंद है। मुझे नहीं पता इसके क्या कारण हैं। आप ये सवाल मुझसे नहीं कर सकते, क्योंकि इसका जवाब देने के लिए मैं सही इंसान नहीं हूं।”

निर्देशक ने कहा, “इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।”

धौनी अपने जीवन पर आधारित फिल्म के ट्रेलर लांच के लिए गुरुवार को आयोजित समारोह में शामिल हुए और इससे पहले कि मीडियाकर्मी कोई सवाल कर पाते वह निकल गए।

सुशांत अभिनीत और नीरज निर्देशित फिल्म 30 सितम्बर को रिलीज होगी। इसमें भूमिका चावला, अनुपम खेर, राजेश शर्मा और कियारा आडवाणी भी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493