नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को कहा कि मानसून सत्र के दौरान लोकसभा की उत्पादकता 111 फीसदी, जबकि राज्यसभा की उत्पादकता 100 फीसदी रही।
केंद्रीय संसदीय मामलों के राज्य मंत्री नकवी ने ट्वीट किया, “मानसून सत्र की कार्यवाही से मैं संतुष्ट हूं। राज्यसभा में उत्पादकता लगभग 100 फीसदी, जबकि लोकसभा में 111 फीसदी रही।”
नकवी ने ट्वीट में कहा कि मानसून सत्र उत्पादक रहा, जिसके लिए मैं सभी पार्टियों और उनके सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं।
उल्लेखनीय है कि मानसून सत्र के दौरान महंगाई, बाढ़, कश्मीर तथा शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा फलदायक रही।
dharmpath.com dharmpath