ओलेक्सिआक, मैनुएल को मिला संयुक्त से स्वर्ण पदक

रियो डी जनेरियो, 12 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका की महिला तैराक सिमोने मैनुएल और कनाडा की पेनी ओलेक्सिआक ने रियो ओलम्पिक में महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धा में संयुक्त रूप से स्वर्ण पदक हासिल किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इन दोनों ने गुरुवार को 52.70 सेकंड में दूरी पूरी कर ओलंपिक रिकॉर्ड बनाया। स्वीडन की साराह स्जोस्ट्रोम ने 52.99 सेकंड में दूरी तय कर कांस्य पदक जीता।

फाइनल में जगह बनाने के लिए सबसे तेज क्वालीफाई करने वाली और पिछले महीने विश्व रिकार्ड बनाने वाली आस्ट्रेलिया की ब्रोंटे कैम्पबेल ने 53.02 सेकंड में दूरी पूरी कर चौथा स्थान हासिल किया।

इन खेलों में कनाडा का यह पहला स्वर्ण पदक है, जबकि अमेरिका का यह 16वां स्वर्ण पदक है।

इसी ओलम्पिक में ओलेक्सिआक ने 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक और 4 गुणा 100 मीटर एवं 4 गुणा 200 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493