जम्मू, 12 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की शीतकालीन राजधानी जम्मू में सेना को संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिलने के बाद सैनिकों ने पुलिस के साथ मिलकर शुक्रवार को कुंजवानी इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने कहा कि सेना के त्वरित प्रतिक्रिया दल (क्यूआरटी) और पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने यह तलाशी अभियान शुरू किया है।
उन्होंने कहा, “एसओजी ने तलाशी अभियान चलाया और क्यूआरटी ने इसमें पूरा सहयोग किया।” “इस अभियान की शुरुआत स्थानीय लोगों की विश्वास बहाली और इलाके को निष्कंटक करने के लिए किया गया।”
जम्मू शहर के चारों तरफ के सभी संवेदनशील प्रतिष्ठानों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर हाईअलर्ट पर रखा गया है।
dharmpath.com dharmpath