नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। इमेजिंग तकनीक की अग्रणी कंपनी केनन इंडिया ने शुक्रवार को एसओएस विलेज, फरीदाबाद में ‘सपोर्ट अ लाइफ’ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत कंपनी देश भर के एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज के साथ भागीदारी कर बच्चों की शिक्षा और सम्पूर्ण विकास मंे सहायता उपलब्ध कराएगी।
‘सपोर्ट अ लाइफ’ पहले के एक हिस्से के रूप में केनन कर्मचारियों ने देश के एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज में रहने वाले 187 बच्चों के कल्याण के लिए उन्हें गोद लिया है।
इस बारे में केनन इंडिया के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी काजुतादा कोबायाशी ने कहा, “केनन में हम उन अर्थपूर्ण, कल्याणकारी पहलों में शामिल होते हैं, जो जिंदगियों पर प्रभाव डालती हैं और लोगों को भविष्य के लिए तैयार करती हैं। और अपने बच्चों के भविष्य में निवेश करने से बेहतर क्या हो सकता है, जो हमारे देश की नींव हैं। एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज के साथ इस भागीदारी ने केनन परिवार को देश के बच्चों के पालन-पोषण में केनन परिवार के समर्पण को दर्शाया है।”
केनन इंडिया के कर्मचारियों ने शुक्रवार को फरीदाबाद के एसओएस विलेज का दौरा किया और 200 से अधिक बच्चों से मिलकर बातें की, उनके खेलों में हिस्सा लिया और उनके साथ समय बिताया। विभिन्न आयु समूह के बच्चों के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विजेताओं को सम्मानित और पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा एक क्रिकेट मैच भी आयोजित किया गया जिसमें केनन इंडिया के सीईओ काजुतादा कोबायाशी व केनन कर्मचारियों ने एसओएस विलेज के बच्चों के साथ मैत्री मैच खेला।
चिल्ड्रन्स विलेज इंडिया, एसओएस की महासचिव अनुजा बंसल ने इस बारे में कहा, ‘एसओएस चिल्ड्रन्स विलेज में हम बच्चों को सुरक्षित व स्वस्थ घर मंे पालते-पोसते हैं। पिछले पांच दशकों से हमारा संगठन बच्चों की मां की तरह की देखभाल और भाईयों व बहनों का परिवार उपलब्ध कराकर उनके जीवन के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।’
dharmpath.com dharmpath