नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सरोद वादक अमजद अली खान ने ब्रिटिश वीजा न मिलने पर शुक्रवार को आश्चर्य प्रकट किया है।
खान ने ट्वीट किया, “हैरान और चकित हूं।”
अमजद अली खान ने कहा कि वह लंदन में सितंबर में आयोजित होने वाले रॉयल फेस्टिवल हाल में प्रस्तुति देने वाले थे।
उन्होंने कहा कि वीजा से इंकार उन कलाकारों के लिए अत्यंत दुखद है, जो प्यार और शांति का संदेश फैला रहे हैं।
अमजद अली खान ने कहा कि वह 1970 से ही लगभग हर वर्ष ब्रिटेन में प्रस्तुति दे रहे हैं। “वीजा खारिज किए जाने से दुखी हूं।”
अमजद अली खान शास्त्रीय वादक हैं, और वह सरोद बजाते हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित खान 2001 में देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किए जा चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath