फोटो प्रदर्शनी ‘आजादी 70- याद करो कुबार्नी’ का उद्घाटन

नई दिल्ली, 12 अगस्त (आईएएनएस)। सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैंकेया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत की आजादी के 70 साल पूरे होने पर उत्सव के तौर पर मनाए जाने वाले ‘भारत पर्व’ से देशभर के लोगों के बीच एकता और अखंडता को बढ़ावा मिलेगा। आजादी के नायकों की याद में नई दिल्ली स्थित राजपथ में ‘आजादी 70- याद करो कुबार्नी’ शीर्षक वाली फोटो प्रदर्शनी का उद्धाटन करते हुए यह बात कही।

नायडू ने कहा कि इस उत्सव के एक भागीदार के रूप में सरकार ने एक भव्य कार्यक्रम की योजना तैयार की है जिसके तहत 75 केंद्रीय मंत्री देश भर का दौरा करेंगे और महान नायकों की जन्म स्थली और जलियांवाला बाग, काकोरी जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दौरा करेंगे। इस अवसर पर सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौर और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अजय मित्तल भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को हमारे महान नेताओं के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि जाति, मजहब, लिंग, जाति और धर्म के बावजूद भारत एक है- एक राष्ट्र है, हम एक हैं और देश एक है। उन्होंने कहा,

“अलग भाषा, अलग भेष,

फिर भी अपना एक देश।

विविधता में एकता,

भारत की विशेषता।”

आम नागरिकों के लिए यह प्रदर्शनी 12 से 18 अगस्त तक प्रत्येक दिन दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक खुली रहेगी। 70 पैनलों वाली प्रदर्शनी और 300 से अधिक तस्वीरों में न केवल आजादी की लड़ाई का वर्णन है, बल्कि 1947 के बाद से राष्ट्र निर्माण के प्रयासों को भी दिखाया गया है।

प्रदर्शनी को मोटे तौर पर दो व्यापक खंडों में बांटा गया है- पहले खंड में 1857 के पहले स्वतंत्रता संग्राम से 1947 में आजादी मिलने तक का वर्णन है। दूसरे भाग में आजादी के बाद हुई प्रगति सहित संविधान, पोखरन परमाणु परीक्षण जैसी क्षमताओं को दिखाया गया है। इसमें विज्ञान और खेल जैसे विषयों को भी कवर किया गया है।

फोटो प्रभाग के सहयोग से इस प्रदर्शनी का आयोजन विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) द्वारा किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493