इससे पश्चिमी अफ्रीकी देशों में पोलियो उन्मूलन प्रक्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
संयुक्त राष्ट्र के उपप्रवक्ता फरहान हक ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वोत्तर नाइजीरिया के बोर्नो के कुछ हिस्सों में पोलियो के नए मामलों का पता चला है।
डब्ल्यूएचओ अधिकारियों ने हक के हवाले से बताया कि अफ्रीका को लगभग साल भर पहले ही पोलियो मुक्त घोषित जाना था।
हक ने कहा, “इससे पूरी प्रक्रिया में ही बदलाव होगा लेकिन उद्देश्य समान ही रहेगा।”
उन्होंने कहा, “10 दिनों के भीतर टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा।”
नाइजीरिया सरकार ने गुरुवार को बोर्नो में पोलियो के दो नए मामलों की पुष्टि की।
dharmpath.com dharmpath