लखनऊ , 13 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शनिवार सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए दो दर्दनाक हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि पहला हादसा सुबह करीब चार बजे सुरीर थाना क्षेत्र में हुआ। बस खराब हो जाने की वजह से यात्री बस से उतर रहे थे। इस दौरान पीछे से आ रहे कैंटर ने खड़ी बस में टक्कर मार दी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य लोग घायल हो गए।
घायलों में चार बच्चे शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बस मैनपुरी जा रही थी और उसका इंजन अचानक बंद हो गया था। बस में कुल 70 यात्री सवार थे।
पुलिस के मुताबिक, दूसरा हादसा सुरीर थाना क्षेत्र में ही माइल स्टोन 98 के नजदीक हुआ। इस हादसे में एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने पीछे से एक अज्ञात वाहन को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार सवार दंपति रामपाल सिंह व उनकी पत्नी लज्जावती देवी की मौत हो गई।
ये लोग फरु खाबाद जिले के मोहम्मदपुर के निवासी थे। पुलिस दोनों हादसों की छानबीन कर रही है, लेकिन अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
dharmpath.com dharmpath