हैदराबाद, 13 अगस्त (आईएएनएस)। सिकंदराबाद में शनिवार को अज्ञात हमलवारों ने गोली मारकर कांग्रेस के एक स्थानीय नेता को घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कांग्रेस के स्थानीय नेता यादगिरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
हमला ओल्ड बोवेनपल्ली में उस वक्त हुआ, जब मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने कांग्रेस नेता पर छह चक्र गोलियां चलाईं। उस वक्त वे अपने घर से बाहर निकल रहे थे। हमले को अंजाम देकर हमलवार फरार हो गए।
यादगिरी रियल एस्टेट व शराब कारोबारी हैं।
हैदराबाद के पुलिस आयुक्त महेंद्र रेड्डी ने गोलीबारी स्थल का दौरा किया।
dharmpath.com dharmpath